फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: सुबह सैर पर निकले किसान की गोली मारकर हत्या, गांव बाल छप्पर में दहशत

यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सैर पर निकले एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में अकेले रहकर खेतीबाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बोलने में असमर्थ था और रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह घर से करीब 80 मीटर की दूरी पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस, सीआईए टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया है, जबकि मृतक के शरीर में दो गोलियां लगने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां सूचना मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें