फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर के सिविल अस्पताल के शौचालय में मिला शव

जिला नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के प्रथम तल पर बने शौचालय में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ये देख सफाई कर्मी ने स्टाफ को सूचना दी। शव मिलने पर पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। जिसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। बाद में पता चला कि शव छछरौली के 50 वर्षीय अजय का है, जो हार्ट पेशेंट था। तीन दिन पहले अजय तो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह सफाई कर्मी को अजय शौचालय में गिरा पड़ा मिला। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से किसी तरह के आरोप नहीं लगाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों व स्टाफ से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें