रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व ही बस स्टैंड यमुनानगर में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सरकार के द्वारा घोषित किया गया था कि रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 12 बजे से और रक्षाबंधन को 12 बजे तक हरियाणा रोडवेज की बस में मुफ्त सफर कर पायेंगी और महिलाओं के साथ 15 साल के बच्चे भी मुफ्त सफर का आनंद ले सकेंगे। हरियाणा सरकार हर वर्ष महिलाओं के लिए मुफ्त सफर करने का तौहफा देती है।