यमुनानगर में जगाधरी बस स्टैंड पर पुराना नेशनल हाईवे पर ऑटो कांवड़िये की कांवड़ से टकरा गया। इससे गुस्साये कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कांवड़ियों ने करीब आधे घंटे तक सड़क को जाम रखा जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम लगा रहे कांवड़ियों को समझाया और किसी तरह से सड़क पर यातायात को बहाल करवाया। कांवड़ से ऑटो की लगी थी मामूली खसक अंबाला के रहने वाले लोग हरिद्वार से कांवड़ लेकर आज यमुनानगर के रास्ते वापस लौट रहे थे। जब वह अंबाला-यमुनानगर पर पुराने नेशनल हाईवे पर जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक पहुंचे तो यमुनानगर की तरफ से जगाधरी जा रहा ऑटो एक शिव भक्त की कांवड़ से जा टकराया। इससे कांवड़ियों ने हो हल्ला कर दिया और कांवड़ को सड़क के बीचों-बीच रख कर जाम लगा दिया। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक ने उनकी कांवड़ को खंडित कर दिया है।