फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में पूर्व मेयर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, मजदूर की मौत

भाजपा के पूर्व मेयर मदन चौहान की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहे कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्य करते समय एक मजदूर नीचे गिर जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेव कॉलोनी निवासी अंकुश उर्फ शुभम के तौर पर हुई है। हालांकि घायल अवस्था में इलाज के लिए अंकुश को शहर के गाबा अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मदन चौहान ने अपनी बिल्डिंग के कार्य का ठेका ठेकेदार संजय बख्शी को दिया हुआ था, लेकिन परिजनों ठेकेदार पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अंकुश की मौत का जिम्मेदार ठेकेदार को ठहराया है। थाना शहर पुलिस ने बहन शिल्पा की शिकायत पर ठेकेदार संजय बख्शी के खिलाफ केस दर्ज तफ्तीश आरंभ कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें