फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का सर्व कर्मचारी संघ ने किया आह्वान

यमुनानगर में जिले में सर्व कर्मचारी संघ और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने आज शहर में बाइक रैली निकालकर कल 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी लंबित मांगों को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि हड़ताल के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप ले सकता है। सरकारी विभागों तक पहुंची बाइक रैली प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की बाइक रैली शहर के कई सरकारी विभागों में पहुंची, जहां कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई। रैली में अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें