चरखी दादरी में धनतेरस व दिवाली पर्व को लेकर शहर के बर्तन बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। मार्केट के व्यापारियों को त्योहारी सीजन में दो करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, बढ़ने वाली मांग को देखते हुए व्यापारी अपना स्टॉक पूरा कर चुके हैं। हालांकि स्थानीय बर्तन व्यापारियों का मानना है कि इस बार बर्तन कारोबार पिछले साल की अपेक्षा हल्का रह सकता है। इसका कारण इस बार फसलें देरी से मंडी में पहुंचना भी है।