फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राम रहीम मामला... डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता बोले- सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे

भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 07:13 PM IST

डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम सिंह पर 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े मामले में पंजाब सरकार की याचिका पर शुक्रवार को फैसला आया था। इस मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया आने पर डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने डेरे का पक्ष रखते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंजाब सरकार द्वारा दायर याचिका पर डेरा प्रमुख को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस याचिका में अधूरे तथ्यों को पंजाब सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखा गया। इसका हम कानूनी जवाब सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही पूरे तथ्यों के साथ दायर कर देंगे। जैसे हमने हाईकोर्ट के समक्ष जब सभी तथ्यों को रखा था तो हाई कोर्ट ने इन मामलों पर रोक लगा दी थी। अब हम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सभी तथ्यों को रखेंगे तो हमें पूर्णत विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें