फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में दुर्गाष्टमी पर संतों ने भी कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

हरियाणा के रोहतक में दुर्गाष्टमी पर संतों ने भी कन्या पूजन किया। रविवार को रोहतक के जूना अखाड़ा के उप आचार्य कपिलपुरी महाराज, बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा के महंत कमलपुरी, बाबा गुलाब पुरी ने सैकड़ों कन्याओं का पूजन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं शहर में जगह-जगह कंजक पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां दुर्गा की अराधना की और फिर घरों में आकर कंजकों को भोजन कराया। इसके बाद आठवें नवरात्र पर व्रत रखने वाले श्रद्धालु़ओं ने अपना व्रत खोला। वहीं बाबा बालकपुरी डेरा में भी सामूहिक कन्या पूजन हुआ। यहां पर भी महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने सामूहिक रूप से कन्याओं का पूजन किया और उनको भोजन कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें