हरियाणा के चरखी दादरी में नगर परिषद और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर लगाए गए। इनमें से नगर परिषद कार्यालय में एक ही फरियादी पहुंचा जबकि दो घंटे तक बैठे अधिकारी फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे। नगर परिषद और जिले के सभी विकासखंडों में सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए गए। इनमें से शहर के नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता कार्यालय में दो घंटे शिविर चला। इसमें केवल एक ही फरियादी समाधान करवाने पहुंचा। फरियादी विजय ने बताया कि उनके होटल के पास कचरा जमा है। सफाई कर्मचारी गली से कचरे का उठान नहीं कर रहे हैं।