फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नट बोल्ट व्यापारी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, नहर में ढूंढ रही पुलिस

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 05:30 PM IST

हरियाणा के रोहतक में हिसार रोड स्थित नटबोल्ट कंपनी के मालिक रविदास नगर निवासी अतुल चावला का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। पुलिस को आशंका है कि अतुल पश्चिमी यमुना लिंक नहर के साथ लगती नहर में डूब गया है। क्योंकि पश्चिमी यमुना लिंक नहर में अभी पानी नहीं है। जबकि चैनल नहर लबालब चल रही है। सुबह से पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से उन्हें सोनीपत के बिंधरोली हेड के पास नहर में तलाश किया, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लगा है। शनिवार शाम को रविदास नगर निवासी रवींद्र चावला ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनकी हिसार रोड पर नट बोल्ट की फैक्टरी है। शनिवार को करीब 11 बजे उसका बेटा 39 वर्षीय अतुल चावला घर से कार में सवार होकर फैक्टरी में जाने की कहकर गए थे, लेकिन वह फैक्टरी में नहीं पहुंचे। उन्होंने बेटे को कॉल की तो बताया कि फैक्टरी के काम से टिटौली गांव आया हुआ हूं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें