फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खली ने विज के साथ ली चाय की चुस्कियां, अंबाला में टी प्वाइंट पर पहुंचे

भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 05:22 PM IST

शनिवार सुबह मशहूर रेसलर द ग्रेट खली अंबाला छावनी पहुंचे और यहां उन्होंने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और टी-प्वाइंट पर ही उनके साथ चाय की चुस्कियां भरी। इस दौरान खली ने मंत्री अनिल विज को विधानसभा चुनाव में जीतने, हरियाणा में भाजपा सरकार बनने तथा दिवाली की बधाई भी दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए खली ने कहा कि आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा नतीजे आने से पहले सब लोग कह रहे थे कि कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन अनिल विज ही ऐसे रहे, जिन्होंने कहा था कि थोड़ा इंतजार करें, सरकार हमारी बन रही है। उन्होंने कहा कि आज उनको बधाई देने आया हूं और यहां लोगों में काफी क्रेज है। उन्होंने कहा कि विज साहेब 55 सालों से टी-प्वाइंट पर आ रहे हैं और ये वो ही विश्वास था, इसलिए सरकार बन गई है। उधर, मंत्री विज ने कहा कि खली उनके बहुत अच्छे मित्र हैं और चुनाव में फोन करके बताते रहते थे। आज खली उन्हें अंबाला मिलने आए तो उन्होंने कहा कि टी-प्वाइंट पर चलते हैं, वहीं बैठेंगे तो बहुत अच्छा लग रहा है, साथ ही लोगो को भी अच्छा लग रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें