हरियाणा के सोनीपत के गांव बरोणा में कुख्यात रवि उर्फ मुनिया के भाई की बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने इस दौरान ताबड़तोड़ करीब दस गोलियां चलाई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की नीरज बवाना व राजेश बवाना गैंग से जुड़े बरोणा गांव के दो युवकों के परिवार में चल रही रंजिश में यह चौथी हत्या है।