पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार को सांपला पहुंचे और सीताराम हलवाई के परिजनों से मुलाकात की। बोले, भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपराध को संरक्षण दे रही है। जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश से गैंगस्टरों का सफाया किया था। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि पार्टी उनके साथ है।