कोलकाता प्रकरण को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। आज सभी रेजिडेंट डॉक्टर, एमबीबीएस व बीडीएस विद्यार्थी भी शामिल हुए। डीन पार्क से लेकर मेडिकल मोड़ तक मानव शृंखला बनाकर न्याय की गुहार लगाई। पैदल मार्च भी निकाला गया। यहां सुरक्षा नहीं तो काम नहीं का नारा दोहराया। वहीं सुबह रेजिडेंट डॉक्टर ने आंदोलन स्थल डीन पार्क के पास अनौपचारिक रूप से ओपीडी मरीजों को बुलाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की।