फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अपने जन्मदिन पर बोलीं विनेश फोगाट- ओलंपिक में मेडल लाना मेरा टारगेट

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2024 05:32 PM IST

पेरिस ओलंपिक 2024 में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली हरियाणा की बेटी व महिला पहलवान विनेश फोगाट का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर रविवार को रोहतक के अस्थल बोहर स्थित नांदल भवन में सर्व खाप महापंचायत ने विनेश को शुद्ध सोने से बना पदक पहनाकर सम्मानित किया है। इस दौरान अमर उजाला से विनेश फोगाट ने खास बातचीत की है। विनेश ने कहा कि मैं बहुत किस्मत वाली हूं। क्योंकि पेरिस ओलंपिक में मेडल से चूकने के बाद भी मुझे लोगों ने बहुत प्यार दिया है। इस स्नेह के लिए में अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं। जब मैं मेडल से चूक गई थी तब मुझे लग रहा था कि मेरे से ज्यादा बदकिस्मत कोई नहीं हो सकता, लेकिन देश के लोगों ने जो प्यार मुझे दिया उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें