पेरिस ओलंपिक में बॉक्सर अमित पंघाल आज अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। ओलंपिक के चौथे दिन शाम 7:15 बजे अमित 51 किलोग्राम भार वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा के साथ भिड़ेंगे। अमित के परिवार में मैच को लेकर काफी उत्साह है। टोक्यो ओलंपिक की कमी पेरिस ओलंपिक में पूरी कर के ही लौटेगा मेरा बेटा ये कहना अमित के पिता का।