तेलंगाना के हैदराबाद स्टेडियम में आयोजित 5वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के चरखी दादरी के कादमा निवासी 107 वर्षीय वयोवृद्ध खिलाड़ी रामबाई का प्रदर्शन स्वर्णिम रहा। रामबाई ने अंतिम दिन 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग लिया और उड़नपरी की तरह सबसे पहले दौड़ पूरी कर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। चैंपियनशिप की तीनों स्पर्धाओं में वो स्वर्ण जीतने में कामयाब रहीं। वहीं, उनकी छोटी बेटी 65 वर्षीय संतरा देवी ने चैंपियनशिप में दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।