जींद में दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। नरवाना क्षेत्र के गांव धनौरी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के फांसी के फंदे पर लटके मिलने से हडकंप मच गया। मृतकों में पति, पत्नी और बेटा शामिल है। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।