फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब ठेका सेल्समैन पर युवकों ने चलाई गोली, दहशत

Thu, 26 Dec 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :31: सोनीपत के गांव कासंडा में स्थित शराब का ठेका जहां बदमाशों ने सेल्समैन पर फायरिंग कर द
विज्ञापन
गोहाना। गांव कासंडा में दो युवकों ने शराब ठेके के सेल्समैन पर गोली चला दी। सेल्समैन ने मौके से भागकर जान बचाई। सेल्समैन की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पानीपत के गांव उरलाना कलां निवासी रामधन ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव कासंडा के ठेका पर करीब दो महीने से सेल्समैन हैं। 22 दिसंबर की रात करीब 11 बजे वह शराब ठेके का शटर बंद कर ताला लगाकर अंदर सो गए थे। करीब साढ़े 12 बजे एक युवक ने बाहर से शटर पर हाथ मारा। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई और दो युवक शटर खोलकर अंदर आए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल था। दोनों युवकों ने अंग्रेजी शराब की छह-छह बोतल देने की मांग की। जब सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया तो युवक ने गोली चला दी। सेल्समैन ने एक तरफ हटकर जान बचाई। गोली दीवार को जाकर लगी। इसके बाद दोनों युवक भाग गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है।



गांव कासंडा में शराब ठेके पर दो युवकों की तरफ से गोली चलाने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जल्द हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना सदर, गोहाना

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें