फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विजय हजारे ट्राॅफी...क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने गुजरात को दो विकेट से हराया

Mon, 13 Jan 2025 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हरियाणा व गुजरात के विजय हजारे ट्राॅफी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच हुआ।
विज्ञापन

इसमें हरियाणा ने गुजरात को दो विकेट से हराया। हरियाणा की टीम में रोहतक जिले के ऑलराउंडर निशांत सिंधु ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। निशांत ने आठ ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए व 21 रन बनाए। विजय हजारे ट्राॅफी के क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टीम ने शुरूआत तो अच्छी की, लेकिन फिर 45 रन के निजी स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। फिर एक के बाद एक विकेट गंवा दिए व 84 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हेमंग पटेल के 54 रन की बदौलत गुजरात की पूरी टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में हरियाणा टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही 29 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। दूसरे विकेट के लिए हिमांशु राणा व अंकित के बीच 53 रन की साझेदारी की। 83 रन के स्कोर पर अंकित कुमार के रूप में हरियाणा का दूसरा विकेट गिरा। हिमांशु राणा की 66 रन की शानदार पारी की बदौलत हरियाणा ने गुजरात को दो विकेट से हराया। गुजरात टीम के रवि बिश्नोई ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें