फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हुकटा ने मांगों को लेकर मंत्री आरती राव को सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Dec 2024 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12मंत्री आरती राव को ज्ञापन सौंपते हुकटा के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी रेवाड़ी इकाई के रिसोर्स पर्सन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंत्री राव ने कहा कि शीतकालीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह सेवा सुरक्षा करने को कहा था। आश्वासन दिया कि वह उनके ज्ञापन मुख्यमंत्री को वह जरूर देंगी। हुकटा के लीगल सलाहकार संदीप यादव व पूजा यादव ने बताया कि हम में से जो पूर्ण वर्कलोड पर कार्यरत हैं, वे प्रारंभिक वेतनमान (57,700) पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जो लेक्चर बेसिस पर कार्यरत हैं वे प्रारंभिक वेतनमान की मांग कर रहे हैं। बहुत से अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर लंबे समय से नियमित होने तक सेवा सुरक्षा की प्रतीक्षा करते हुए भर्ती में अपने आवेदन करने की आयु सीमा को भी पार चुके हैं या उसके आसपास पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर हुकटा के प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व विधायक सीताराम व विधायक ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें