फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

सीआईए पलवल की टीम ने वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। सीआईए ने विकास, मुन्ना और अजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के विभिन्न थानों में करीब तीन दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों को केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से दबिश देकर काबू किया गया। डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि थाना कैंप और सदर थाना में दर्ज लूट के मामलों की गंभीरता से लेते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र की टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें