फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम बोले- सरकार गौरक्षा करने वालों की हर संभव करेगी मदद

हरियाणा के पलवल में शहर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राधे श्याम पर एक आरोपी को टॉर्चर करने के आरोपी के बाद हुई गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इंस्पेक्टर राधेश्याम को तुरंत रिहा करने एवं उनके खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने की मांग को लेकर पलवल के ताऊ देवीलाल पार्क में गौ रक्षक इकट्ठा हुए। गौ रक्षको ने उनकी सुनवाई न होने पर रविवार को पलवल का आगरा चौक का चक्का जाम के साथ अपने आंदोलन की शुरुआत की बात कही है। हालांकि मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी पहुंच गए और उन्होंने गौ रक्षको को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है यह मामला सरकार के संज्ञान में भी है। गौ रक्षको की टीम ने खेल मंत्री गौरव गौतम को ज्ञापन सौंप इस मामले को सरकार के संज्ञान में लाने एवं इंस्पेक्टर राधेश्याम की रिहाई के साथ पुलिस कप्तान चंद्र मोहन सिंह के ट्रांसफर की बात भी कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें