फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: जाम की समस्या कम करने को पुलिस हुई सक्रिय, प्रमुख चौकों का किया निरीक्षण

पलवल शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी सिटी नरेंद्र और ट्रैफिक थाना प्रभारी रविकांत ने आगरा चौक और बस अड्डा चौक का दौरा कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ऑटो चालकों के सड़क पर खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए आगरा चौक पर सर्विस लेन में ऑटो चालकों के लिए अलग स्थान निर्धारित कराया गया, ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे। वहीं बस अड्डा चौक पर भी ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी इसी प्रकार व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे जाम की समस्या कम हो और आम नागरिकों को सुगम यातायात का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें