पलवल। दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद पिछले दो दिन से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिलेभर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों, होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है।