फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से बचाव व पर्यावरण संरक्षण के लिए मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित

अर्थ डे के अवसर पर शहर के आगरा चौक पर मंगलवार को तेज गर्मी और बढ़ते प्रदूषण से बचने को एक सामाजिक अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस और चैलेंजर ग्रुप एनजीओ के सहयोग से मास्क वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं, स्कूल से निकलने वाले बच्चों और राहगीरों को मास्क बांटे गए। साथ ही गर्मी, प्रदूषण तथा स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व सुरज झा द्वारा किया गया।इस अवसर पर ट्रैफिक प्रभारी जितेंद्र कुमार ने स्कूली बच्चों को मास्क वितरित किए। साथ ही कहा कि गर्मी के मौसम में लोग अक्सर बिना सुरक्षा के बाहर निकलते हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा,“हमारा उद्देश्य है कि हम लोगों को यह समझा सकें कि पर्यावरण को बचाने का संकल्प हम सभी को मिलकर करना होगा। यदि हम आज से ही प्रयास करें, तो भविष्य में हमें ऐसे मास्क लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।” इस पहल का उद्देश्य केवल मास्क वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक बड़ा संदेश था कि प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और हरित भविष्य के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें