पलवल जिला पुलिस लाइन में सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में जिले के सभी थाना व चौकी, पुलिस कार्यालयों तथा विभिन्न इकाइयों में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।