जिला पुलिस की एटीवीटी हथीन टीम और उत्तर प्रदेश के अंतरराज्यीय बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और एक कार बरामद की है।