पलवल के अलावलपुर चौक के पास स्थित कार मार्केट में रविवार रात 9 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन कार पूरी तरह जल गई। आग लगने के कारण 25 से 30 लाख का नुकसान हुआ है। आग तीन घंटे तक लगी रही इसके बाद दमकल विभाग ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।