पलवल में सरस्वती महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय फरीदाबाद-झज्जर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का समापन हुआ। इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 38 महाविद्यालयों के लगभग 1000 प्रतिभागियों ने 45 प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला, ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अवसर सृजित करना रहा। समापन दिवस के प्रातःकालीन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. वागेश्वरी देशवाल और एम.डी.यू. रोहतक के भूतपूर्व निदेशक डॉ. जगबीर राठी सम्मानित अतिथि रहे।