पलवल में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की फरीदाबाद टीम ने बृहस्पतिवार को जिले के गांव बघोला में अवैध रूप से संचालित हो रहे आरएमसी प्लांट पर कार्रवाई की। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जन्नत नाम से चल रहा यह प्लांट बिना किसी विभागीय अनुमति व एनओसी के संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद उड़न दस्ता फरीदाबाद ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग पलवल के एईई प्रशांत के साथ संयुक्त टीम बनाकर मौके पर औचक निरीक्षण किया।