पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा एक न्यूज चैनल पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद देशभर में हुई हिंसा और पत्थरबाजी के विरोध में रेवाड़ी के कस्बा कोसली में सोमवार को आम लोगों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नुपूर शर्मा को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग की गई।