नीट यूजी में देश में प्रथम रही तनिष्का यादव शनिवार को हरियाणा के नारनौल में अपने गांव मिर्जापुर बाछोद पहुंची। गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर उनको पलकों पर बैठा लिया। गांव में पहुंचने से पूर्व गांव की सीमा पर ही तनिष्का यादव का डीजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।