हिसार के खेदड़ में पुलिस और ग्रामीणों की झड़प के दौरान मरने वाले धर्मपाल का 7 वें दिन भी दाह संस्कार नहीं हो सका। विवाद के दौरान गिरफ्तार 4 युवाओं की रिहाई के लिए गुरुवार को अदालत में याचिकाएं दायर की गई। कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए युवाओं को जमानत दे दी है।