कैथल के रेलवे गेट स्थित मुख्य बाजार में बदमाशों की ओर से दिन दिहाड़े चाकू से किए हमले की घटना में घायल हुए युवक ने शुक्रवार सुबह के समय चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस मामले में युवक के दोस्त अमन की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज लिया गया है। अभी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। बता दें कि इस कातिलाना हमले में हमलावर एक आई-20 कार में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर कार छोडक़र भाग गए थे। इस मामले में पुलिसकर्मी भूप सिंह भागते हुए युवक को बचाने का प्रयास किया और अस्पताल में दाखिल करवाया था। अब इस मामले में युवक पर चाकू से किए गए हमले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हमलावार युवक कुलबीर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद हमलावर कुलबीर पर चाकू से वार करते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी सीसीटीव फ़ुटेज में वो भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी भूप सिंह ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वो भाग निकले। मौके से हमलावरों की गाड़ी ज़रूर पुलिस के हाथ लग रही है। पुलिस वाले ने तो साहस दिखाते हुए बहादुरी का परिचय दिया। अब इस मामले में शहर थाना की पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की शिकायत के आधार पर बालू गांव निवासी अमन, मिट्ठा व विक्की और खरक निवासी शाहिल, जयप्रकाश और कर्मजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे दिन भी युवक पर हमले के कारण की जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस की ओर से युवक के परिजनों और अन्य दोस्तों के साथ पूछताछ की जा रही है। मां-बाप का इकलौता बेटा था कुलबीर कुलबीर के पिता सलिंद्र सिंह ने बताया कि कुलबीर उनका इकलौता बेटा था और उसके एक दोस्त के साथ कैथल बाज़ार में कुछ सामान लेने के लिए आया था। जहां छह-सात हमलावरों ने चाकुओं से उस पर हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार डीएसपी बीरभान ने बताया कि इस मामले में युवक की मौत के बाद छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस मृतक युवक के परिजनों व दोस्तों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फूटेज भी लेकर जांच की जा रही है।