फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यातायात पुलिस वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2025 04:07 PM IST

थाना यातायात पुलिस की टीम ने बुधवार को नए साल के उपलक्ष्य में धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी के आदेशों पर डीएसपी सुशील प्रकाश, थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर राजकुमार व यातायात पुलिस के अन्य पुलिस कर्मचारियों ने विश्वकर्मा चौक पर थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, कार सहित वाहनों पर लाल, पीली व सफेद रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने बारे प्रेरित किया। सभी वाहन चालकों को बताया कि धुंध का मौसम चल रहा है। इस दौरान पुलिस की ओर से धुंध के मौसम के दौरान सावधानियां बरतते हुए अपने वाहन धीमी गति में चलाने हेतु जागरूक करने के अलावा यातायात नियमों की समुचित पालना करने तथा फॉग लाइट व डिपर का प्रयोग करने के दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि रात के समय अपने वाहन के खराब होने तथा अन्य किसी भी स्थिति में वाहन को सड़क पर खड़ा ना करके सड़क से नीचे खड़ा करें, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। इस मौके पर जीवन रक्षक दल की टीम भी साथ रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें