फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: फिरोज़पुर गांव में सीवरेज की समस्या से ग्रामीण बेहाल, बदबूदार पानी से फैल रही बीमारियां

फिरोज़पुर गांव में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। लंबे समय से गांव की गलियों में गंदा व बदबूदार पानी जमा है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार आ रही बदबू के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव के कई घरों की नीवों में यह गंदा पानी घुस चुका है, जिससे मकानों की दीवारों में दरारें तक पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन के पास गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। गांव के राजेश कुमार, सरोज देवी, बलवान सिंह व अन्य ने कहा कि गंदे पानी से इतनी बदबू आती है कि घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। कई लोग खांसी और बुखार से परेशान हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग कई बार पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार यही वादा किया जाता है कि बरसात खत्म होने के बाद समस्या हल होगी। मगर नतीजा वही रहता है। खंड विकास पंचायत अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि बरसात के बाद गलियों को ऊंचा करवाकर स्थाई रूप से पानी निकासी का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें