फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में उमड़ा भक्ति का जनसैलाब, धर्म रक्षा के संदेश को किया नमन

श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में भक्ति और श्रद्धा का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। धर्म की रक्षा और मानव अधिकारों के लिए गुरु जी के सर्वोच्च बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुँचा रही इस यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और भव्य स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। नगर कीर्तन यात्रा में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने विशेष रूप से भाग लिया और गुरु तेग बहादुर को नमन किया। उन्होंने गुरु के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन हमें बलिदान, धर्म रक्षा और निडरता का पाठ पढ़ाता है, और यह शहीदी यात्रा उनके इन महान संदेशों को आज की पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह शहीदी यात्रा न केवल गुरु तेग बहादुर के अद्वितीय बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह धर्मनिरपेक्षता और मानव मूल्यों की रक्षा के महत्व को भी रेखांकित करती है। इस पवित्र यात्रा में क्षेत्र की कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोग भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। स्थानीय निवासियों और संस्थाओं ने मिलकर यात्रा के मार्ग में विभिन्न प्रकार की सेवाओं, जैसे जलपान और लंगर की व्यवस्था की, पुष्प वर्षों, जो सामूहिक श्रद्धा और सेवा भावना का परिचायक था। इस दौरान समूचे मार्ग में भक्तिमय वातावरण छाया रहा, जिसमें कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ गूंजता रहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उपासना, एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, हैफेड के पूर्व अध्यक्ष कैलाश भगत, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, बलविंदर सिंह भिंडर बलदेव सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें