फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में बारिश में गोदाम में रखे गेहूं के स्टॉक खुले छोड़ने की सूचना पर भरवाए सैंपल, एसडीएम ने किया हैफेड गोदाम का निरीक्षण

कैथल के एसडीएम अजय कुमार ने मंगलवार रात जींद रोड स्थित हैफेड के गोदाम में निरीक्षण किया और बारिश के बाद गेहूं के सैंपल भरवाए। एसडीएम कैथल अजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बारिश में हैफेड के गोदाम में रखे गेहूं के स्टॉक के कुछ चट्टों को खुला छोड़ा गया है। इसी सूचना पर मार्केट कमेटी कैथल व खाद्य आपूर्ती विभाग के कर्मचारियों की टीम लेकर वे हैफेड गोदाम में पहुंचे। जहां करीब 10 हजार कट्टों के स्टॉक को बारिश के बाद अनकवर्ड पाया गया है। इन चट्टों में से सैंपल लिए जा रहे हैं। उनकी नमी की जांच की जाएगी। नियमानुसार नमी मिली तो ठीक है। यदि नमी की मात्रा मानकों से अधिक पाई गई तो एजेंसी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। फिल्हाल सैंपल लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर फूड इंस्पेकटर सोमनाथ सहित मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें