फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: लोगों ने किया गणपति का विसर्जन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 04:55 PM IST

गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत शनिवार को जिलेभर में लोगों ने अपने घरों, मोहल्लों में स्थापित गणपति जी को ढोल, बाजे के साथ विदा किया। गणपति विसर्जन का दिन होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालु अपने परिजनों व मित्रों के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए घरों से निकले और नहरों में जाकर गणपति जी का विधि विधानपूर्वक विसर्जन किया। कुछ लोगों ने अपने घरों में ही मिट्टी से बने गणपति जी का विसर्जन किया, ताकि नहरों का पानी खराब न हो। गणपति विसर्जन के चलते सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का नहरों पर आना-जाना लगा रहा। हनुमान वाटिका के पुजारी विशाल ने बताया कि गणपति जी सभी कष्टों को हरने वाले हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें