फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूंडरी में फिरौती के लिए फायरिंग, तीन आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

पूंडरी में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस रिमांड दौरान इन आरोपियों के कब्जे से चार अवैध देशी पिस्तौल, छह कारतूस व दो बाइक और एक बाइक इंजन बरामद किया है। यह जानकारी डीएसपी सुशील प्रकाश ने प्रेसवार्ता करके दी है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 19 मार्च को मामले में वांछित गांव पाई निवासी आरोपी नवीन व साहिल व बहादुरगढ़ जिला झज्जर निवासी दीपक उर्फ टोनी को काबू करके अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें