महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की टिप्पणी के विरोध में कैथल में नर्सिंग स्टाफ ने मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक सांकेंतिक हड़ताल कर धरना दिया। नर्सों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनकी भाषा को अभद्र बताया और तुरंत अपने शब्दों को वापस लेने और माफी मांगने की बात कही। नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की जिला प्रधान सुमन गिल ने कहा कि अगर चेयरपर्सन ने माफी नहीं मांगी तो वे आगे स्थाई हड़ताल का ऐलान भी कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ नर्सों की हड़ताल के कारण टीकाकरण करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।