कैथल में शाम सात बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। वहीं, सीवन क्षेत्र में डोहर गांव में ओलावृष्टि हुई है।