फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: पुराने वस्त्र संग्रह के लिए छह स्थान निर्धारित, सभी स्थानों पर रखे गए बॉक्स

सुनील कुमार Updated Tue, 14 Jul 2026 03:42 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। डीसी अपराजिता ने वस्त्र दान अभियान का मंगलवार सुबह लघु सचिवालय से शुभारंभ किया। जहां लोगों के घरों में बिना उपयोग के रखे हुए कपड़ों, कटे-फटे कपड़ों को एकत्रित करने के लिए रखे गए बॉक्स में कपड़े दान कर डीसी ने यह अभियान शुरू किया। अभियान के तहत जिले में छह स्थानों पर ऐसे विशेष बॉक्स रखे गए हैं। जिनमें लोग अपने ऐसे कपड़े दान कर सकते हैं, जिन्हें वे उपयोग नहीं कर रहे या फिर ऐसे कपड़े, जो घरों में कटे-फटे पड़े हुए हैं। डीसी ने अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से अपील की है कि लोग ऐसे कपड़े निर्धारित स्थानों पर रखे बॉक्स में दान करें। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग की अगुवाई में कई पार्षदों ने भी इस अभियान के तहत कपड़े दान कर इसमें योगदान दिया। डीसी ने कहा कि अभियान की शुरुआत की है, ताकि उपयोग योग्य पुराने कपड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जा सकें तथा अनुपयोगी वस्त्रों का री-साइक्लिंग कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर डीएमसी कपिल शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, रिस्पन से प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. अजय गर्ग, लायंश क्लब सैंटर्ल से डॉ. प्रवेश बंसल मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें