फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल-करनाल हाईवे का होगा नवीनीकरण, विभाग की तरफ से किया गया टेंडर अलॉट

कैथल का करनाल रोड फिर से बनने जा रहा है। लगभग 66 किलोमीटर का ये टुकड़ा रहेगा। कैथल में करनाल चौंक से लेकर चिढ़ायू मोड़ तक बनेगा। 72 करोड़ के आस पास लागत आएगी। एजेंसी को टेंडर अलॉट हो चुका है। इस महीने काम शुरू होने की उम्मीद है। इसका 25 किलोमीटर का टुकड़ा कैथल में आता है और 36 किलोमीटर करनाल जिले में है। दो शिक्षण संस्थान इस रोड पर बन रहे हैं। गौरतलब है कि कैथल-करनाल रोड प्रदेश के मुख्य मार्गों में से एक है। यह सड़क केवल कैथल और करनाल को ही नहीं जोड़ती, बल्कि पंजाब समेत अन्य जिलों की कनेक्टिविटी का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इस मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और सैकड़ों गांवों के लोग भी इस रास्ते का उपयोग करते हैं। वर्तमान में सड़क की स्थिति बहुत खराब है। आधा फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालक गड्ढों से बचने की कोशिश में दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। अब इस सड़क का निर्माण कार्य इसी महीने से शुरू होने की संभावना है और इसे जल्द पूरा करने का प्रयास रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें