जिला के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि इस साल अब तक डेंगू के 62 केस सामने आए हैं, जबकि पिछले वर्ष कुल 80 मामले दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं और डेंगू की रोकथाम के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। डॉ. मंगला ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त की जा रही है। इसके साथ ही विभाग की ओर से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रही हैं। एक महीने में औसतन 200 घरों को कवर किया जा रहा है। अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को यह समझाया जा रहा है कि फ्रीज की ट्रे, कूलर, और पानी के बर्तनों में एक सप्ताह से अधिक पानी जमा न होने दें। साथ ही छत पर रखे पुराने सामान, गमलों और घरों के बाहर जमा पानी की नियमित सफाई करने की अपील की जा रही है।