राजौंद क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर अनूप उर्फ हेजल मारा गया। यह एनकाउंटर कैथल की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम द्वारा किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हेजल राजौंद क्षेत्र में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसे घेरने की कोशिश की गई। खुद को बचाने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से ढेर हो गया।