जींद जीले की अनाज मंडियों में गेहूं की सीजन के तहत मंडियों में अब तक करीब दो लाख से अधिक क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। शुक्रवार रात तक जारी बारिश के बाद अब शनिवार को जिले की अधिकतर अनाज मंडियों में गेहूं की आवक पर ब्रेक लगा है। हालांकि शनिवार को गेहूं की उठान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे किसानों सहित आढतियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, शनिवार को भी मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रही।