आईपीएस वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिहोवा चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मौजूद रहे आम आदमी पार्टी के नेता मास्टर सतबीर ने कहा कि इस घटना ने बीजेपी की दलित विरोधी सोच को दर्शाने का काम किया है।